Header Ads

  • Breaking News

    Kartik Mahatmya Chapter-33 | कार्तिक माहात्म्य-33 -  तेतीसवां अध्याय

    Kartik Mahatmya Chapter-33 | कार्तिक माहात्म्य-33 -  तेतीसवां अध्याय

    राजा पृथु कहने लगे कि हे नारदजी! अब आप कृपा करके कार्तिक व्रत का उद्यपान विधि सहित कहिए । तब नारद जी कहने लगे कि अब आप ध्यान देकर सनो

    कार्तिक शुक्ला चतुर्दशी को कार्तिक के व्रत की सम्पूर्णता के निमित्त उसका उद्यापन करना चाहिए । सारे घर में गौबर का चौका लगावे, तुलसी के ऊपर मण्डप बनावे । द्वारों पर मिट्टी के चार द्वारपाल बनावे, जिनका नाम पुण्यशील, सुशील, जय तथा विजय रखे । तुलसी के समीप सर्वतोभद्र चक्र बनावे । उनके पास पंचरत्न युक्त कलश रखे । श्री लक्ष्मी नारायण की सोने की मूर्ति बनावे, फिर नवग्रह, उपग्रह, दश दिक्पाल तथा पंच लोक पाल आदि स्थापित करे ।

    सर्वप्रथम स्वस्ति करके गणेश एवं विष्णु आदि देवताओं का षोडशोपचार विधि से श्रद्धा पूर्वक पूजन करे । भगवान को सुन्दर पीले रंग के रेशमी वस्त्र पहिनावे, फिर शैयादान करे । ब्रह्माणों को मोजन करावे, गौ की पूजा करके गौदान करे । क ब्राह्मण की सपत्नी भोजन करावे दोनों को स्त्रभूषण, पात्र तथा दक्षिणा देकर सन्तुष्ट करे । फर चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद ग्रहण रे । यह सब विधिपूर्वक तथा श्रद्धा सहित करने सभी व्रतों का पूर्णफल प्राप्त होता है और न्त में विष्णु लोक को जाता है। जो मनुष्य कार्तिक के व्रत को कहता-सुनता तथा देखता है उसको भी व्रत करने के समान चौथे भाग का फल प्राप्त होता है ।


    1 टिप्पणी:

    1. Hii your blog is looking good.Thanks for sharing this information and keep posting.
      For Astrological solutions contact Shri Durga astro center,They gives
      Vashikaran Astrologer in Chikmagalur

      जवाब देंहटाएं

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad