Header Ads

  • Breaking News

    Karni Mata Aarti - करणी माता आरती Lyrics in Hindi Om Jai Ambe Karani

    करणी माता आरती Lyrics in Hindi- Karani Mata Aarati Lyrics- Om Jai Ambe Karani

    करनी माता जी की आरती सभी दुखों को दूर कर सुख और समृद्धि करने वाले माता मानी जाती है। राजस्थान में मां का मंदिर भक्तों की श्रद्धा का केंद्र है जहां उनकी हर मुराद पूरी होती है। करनी माता का मंदिर में चूहों को पवित्र माना जाता है और उन्हे मारा या परेशान नहीं किया जाता।

    करनी माता जी की आरती 

    ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी

    ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।

    भक्त जनन भय संकट, पल छिनमे हरणी॥

    ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


    आदि शक्ति अविनाशी, वेदन में वरणी।

    अगम अनंत अगोचर, विश्वरूप धरणी॥

    ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


    काली तू किरपाली, दुर्गे दुःख हरणी।

    चंडी तूं चिरताली, ब्रह्माणी वरणी॥

    ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


    लक्ष्मी तूं हिंगलाजा, आवड़ अ घहरणी।

    दैत्य दलण डाढाली, अवनी अबतरणी॥

    ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


    ग्राम सुवाप सुहाणो, धिन थलवट धरणी।।

    देवला माँ मेहा घर, जनमी जग जननी॥

    ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


    राज दियों रिड़मल ने, कानो खय करणी।

    धेन दूहत वणिये को, तारी कर तरणी॥

    ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


    शेखो लाय सिन्ध सूं, पेथड़ आचरणी।

    दशरथ थान दिपायी, सांपू सुख सरणी।।

    ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


    जेतल भूप जिताड्यो, कमरु दल दलणी।

    प्राण बचाय बखत के पीर कला हरणी॥

    ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


    परचा गिण नहीं पाउ, मा अशरण शरणी।

    सोहन चरण शरण में दास अभय करणी॥

    ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


    ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।

    भक्त जनन भय संकट, पल छिनमे हरणी॥

    कोई टिप्पणी नहीं

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad