Header Ads

  • Breaking News

     Horoscope 2022- राशिफल 2022 - Rashifal 2022 - Yearly Horoscope 2022 

    Aries Horoscope 2022 in Hindi Yearly-  मेष राशिफल 2022- Rashifal 2022

    राशिफल 2022 (Rashifal 2022) आपके आने वाले कल को और भी ज्यादा शुभ और ख़ास बनाने में सहायक साबित हो सकता है। कैसे? दरअसल, नया साल आपके लिए कैसा रहने वाला है? क्या इस साल आपके करियर और व्यवसाय से जुड़े सभी सपने पूरे होंगे? क्या इस साल आपका विवाह होगा? क्या इस साल आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा या अभी आपका और संघर्षों का और साथ लिखा है? इन सभी सवालों का जवाब हम आपको इस Rashifal (horoscope) 2022 विशेष इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं।

    आने वाले कल की हर छोटी बड़ी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणी के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार हमारे विद्वान ज्योतिषियों ने आपके लिए राशिनुसार कुछ सुझाव भी तैयार किये हैं जिन्हें अपनाकर आप भविष्य के प्रतिकूल परिणामों के प्रभाव को कम या दूर कर सकते हैं और अनुकूल परिणामों का प्रभाव बढ़ा सकते हैं।

    राशिफल 2022 की भविष्यवाणी सभी बारह राशियों के लिए बेहद ही सहायक साबित होने वाली है। तो बिना देरी किये आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं आने वाले साल में आपकी राशि के लिए सितारे क्या शुभ-अशुभ संकेत दे रहे हैं।

    Horoscope 2022

    मेष राशिफल 2022- Aries Horoscope 2022

    मेष राशिफल 2022 के अनुसार वर्ष 2022 आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस वर्ष 2022 में ज्यादातर समय कर्मफल दाता शनि आपके दशम भाव में मौजूद रहेंगे, जो काल पुरुष की कुंडली के अनुसार जातक का कर्म भाव होता है। इसके परिणामस्वरूप इस वर्ष मेष राशि को सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करते हुए अपने आलस को त्यागने की आवश्यकता होगी।


    इसके साथ ही इस वर्ष मंगल देव भी आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएंगे। शुरुआती महीने के उत्तरार्ध यानी 16 जनवरी को लाल ग्रह मंगल का धनु राशि में प्रवेश होगा, जिसके कारण आपको आर्थिक रूप से कई शुभ फल मिलने के योग बनेंगे और मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मकता देखी जाएगी। परंतु ये समय प्रेमी जातकों के लिए कुछ कष्टदायक रहेगा क्योंकि इस दौरान आपके अपने प्रेमी से किसी गलतफहमी के कारण विवाद होने के योग बनाएगा।

    हालांकि वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार अप्रैल माह की 13 तारीख को जब गुरु बृहस्पति का अपनी ही राशि मीन में गोचर करेंगे तब आपकी राशि से द्वादश भाव यानी हानि भाव में उनका प्रवेश होगा। जिसके परिणामस्वरूप गुरु बृहस्पति इस राशि के विद्यार्थियों को सबसे अधिक प्रभावित करने का कार्य करेंगे। क्योंकि जहाँ छात्र हर परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए अच्छे अंक हासिल कर सकेंगे।


    इसके अलावा वर्ष 2022 की शुरुआत से 6 मार्च तक शनि देव और बुध देव की युति मकर राशि में होने से मेष राशि के जातकों का दशम भाव प्रभावित होगा और वो यहाँ आपके घरेलु सुख-सुविधाओं और छाती के क्षेत्र के चतुर्थ भाव को दृष्टि करेंगे।


    इस युति के कारण आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान आपको कोई बड़े या गंभीर रोग होने की आशंका न के बराबर रहने वाली है। बावजूद इसके आपको इस वर्ष सबसे अधिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। क्योंकि मध्य मई से अगस्त तक आपके द्वादश भाव में मंगल देव का गोचर होने से आपको पाचन तंत्र से संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं। इसलिए जितना संभव हो अच्छा खान-पान लें और अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें।


    वहीं इस वर्ष जून 27 से लेकर 10 अगस्त तक की अवधि आपके पारिवारिक जीवन में अनुकूलता लेकर आएगी। राशि स्वामी मंगल देव आपके घरेलू सुख-सुविधाओं के चतुर्थ भाव को दृष्टि करेंगे और फिर इस अवधि के दौरान आपके परिवार के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। लेकिन अगस्त माह में शनि देव की दृष्टि आपके पारिवारिक जीवन में अशांति का कारण बन सकती है। क्योंकि इस दौरान न चाहते हुए आपका घर के सदस्यों से तर्क-वितर्क संभव है, जिससे आपके मानसिक तनाव में वृद्धि भी होगी। इसके अलावा सितंबर के मध्य से लेकर नवंबर के मध्य के बीच ग्रहों का फेरबदल आपके पिता को स्वास्थ्य कष्ट देगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके लिए शुरूआती चार महीने (जनवरी से अप्रैल तक) तनावपूर्ण रहने वाले हैं। इस समय आपका अपने जीवनसाथी के साथ अहम का टकराव साफ़ दिखाई देगा। परंतु इसके बाद मई के महीने में जब आपकी ही राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होगा तब परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा। इससे आप अपने साथी के साथ अपने संबंध बेहतर करेंगे और किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बनाएंगे।


    मेष राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – 2022 मेष राशिफल- Aries Horoscope 2022 

    नए साल की शुरुआत में लोगों के मन में अपने भविष्य को जानने की बहुत उत्सुकता रहती है। मन में सवालों की एक पोटली सी बन जाती है, जैसे अभी इस वक़्त आपके मन में साल 2022 को लेकर होगी। मेष राशि के जातकों का भी यही हाल होगा। आप में से कई लोगों के मन में साल 2022 का हाल देखते हुए यह सवाल भी हो सकता है कि साल 2022 मेष राशि के जातकों के लिए कैसा होगा? वर्ष 2022 मेष राशि के लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा होगा? इसी तरह साल 2022 में मेष राशि वालों की लव लाइफ कैसी रहेगी? या फिर यह कि साल 2022 में मेष राशि वालों का वैवाहिक जीवन कैसा रहने वाला है? ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे।


    मेष राशि के लोगों के लिए 2022 कैसा होगा? इस सवाल का सीधा जवाब है कि साल 2022 मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम या अनुभवों वाला रहने की संभावना है। पूरे साल स्वास्थ्य, करियर और वैवाहिक जीवन के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।


    मेष राशि से जुड़े लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल ज्यादा सजग रहने का साल है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य पर रुपये-पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं जिसकी वजह से मानसिक तनाव की स्थिति भी बन सकती है।


    साल 2022 में मेष राशि के लिए प्रेम जीवन की बात करें तो साल के शुरुआती कुछ दिन परेशानी भरे हो सकते हैं । जीवनसाथी या प्रेमसाथी से रिश्तों में तनाव बने रहने की उम्मीद है और बेवजह गलतफहमियां भी पैदा हो सकती हैं। हालांकि, साल 2022 के ख़त्म होते-होते आपकी लव लाइफ में सुधार आता भी दिख रहा है। अंतिम कुछ महीनों में प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते मजबूत होते दिखेंगे और घरवालों से भी सहयोग देखने को मिल सकता है।


    साल 2022 में मेष राशि वाले जातकों को करियर के क्षेत्र में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस साल आपके करियर में लगातार उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है जिसकी वजह से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। विशेषकर साल के आरंभिक तीन महीने में ज्यादा परेशानी महसूस हो सकती है। क्योंकि जनवरी माह के मध्य में, दो शत्रु ग्रह सूर्य और शनि आपके करियर के दशम भाव में एक साथ युति करेंगे। हालांकि अप्रैल मध्य से स्थिति थोड़ी बेहतर होगी। 13 अप्रैल के बाद बृहस्पति के गोचर की वजह से विदेश में कारोबार कर रहे जातकों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। नौकरी परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। अप्रैल के मध्य में बृहस्पति ग्रह के मीन राशि में गोचर करते ही मेष राशि के जातकों को वैसे कार्यों में प्रगति दिख सकती है जो काफी समय से रुके हुए हैं। हालांकि पूरे साल करियर को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस साल मेष राशि के जातकों के अंदर ज्यादा मेहनत में कम परिणाम मिलने की शिकायत बनी रह सकती है। बृहस्पति ग्रह के इस गोचर का फायदा उन छात्रों को भी मिलने की उम्मीद है जो विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे हैं या फिर वर्तमान में विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं।

    हालांकि करियर के लिहाज से भले ही यह साल मेष राशि के जातकों के लिए उतने अच्छे परिणाम देने वाला साल न रहे लेकिन आर्थिक रूप से इस साल उनकी स्थिति पर ज्यादा फ़र्क़ पड़ता नहीं दिख रहा है। जिसके पीछे का मुख्य कारण, आपकी राशि के व्यवसाय के भाव में कर्मफल दाता शनि का विराजमान होना देखा जा रहा है। यह साल आपके लिए पैतृक संपत्ति की दृष्टि से शुभ फल देने वाला साल साबित हो सकता है। विदेशी धन के आगमन के भी योग बनते दिख रहे हैं।


    साल 2022 में मेष राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहने की संभावना है। स्पष्ट कहा जाए तो ग्रह कहते हैं कि आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी-छोटी का बातों का बतंगड़ बन सकता है, विशेष रूप से अप्रैल के मध्य के बाद से, छायाग्रह केतु विवाह के भाव में अपना गोचर करेंगे और इस वजह से जीवनसाथी से मनभेद की स्थिति भी पैदा हो सकती है। जरूरत है कि मेष राशि के जातक इस साल अपने पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें व समझें और विवाद को शांति से निपटाने की कोशिश करें वरना कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।


    मेष राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन- Aries Money in  2022

    अगर कोई यह पूछे कि साल 2022 मेष राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से कैसा रहने वाला है तो इसका सीधा सा जवाब होगा बेहतर और बढ़िया।


    आर्थिक दृष्टिकोण से मेष राशि के जातकों की इस साल की शुरुआत बेहतर होगी। जनवरी में मेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस महीने में आप आर्थिक जीवन में कोई अच्छा बदलाव होने की उम्मीद कर सकते हैं या फिर इस दौरान आपको किसी तरह का आर्थिक लाभ भी हो सकता है। इस दौरान ही घर के खर्चों या जरूरत को पूरा करने के लिए विदेश से धन का आगमन होता भी दिख रहा है, क्योंकि आपके व्यय और विदेश के द्वादश भाव के स्वामी गुरु बृहस्पति आपकी आय के भाव में उपस्थित होंगे। लेकिन शुरूआती तीन महीनों में आपके खर्च भी बढ़ने की उम्मीद है जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति मिलीजुली ही बनी रह सकती है ।


    अप्रैल के बाद जीवन में आर्थिक स्थिति को भाग्य का साथ मिल सकता है जो आपके जीवन को और भी बेहतर बनाने में मदद करने वाला साबित होगा। चूँकि आपकी आय के भाव के स्वामी शनि अपने ही घर में मौजूद होंगे, जिसके परिणामस्वरूप मई का महीना आपके लिए सुखद आश्चर्य का महीना साबित हो सकता है। मई के मध्य से लेकर जून के मध्य के बीच, आपकी राशि में सूर्य देव के अनुकूल गोचर के कारण, आपको अचानक से कोई आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। अप्रैल महीने के बाद बृहस्पति के गोचर से घर में किसी तरह का मांगलिक या धार्मिक कार्य भी आयोजित किया जा सकता है जिस कार्य के संपन्न होने में आपके द्वारा विशेष रूप से आर्थिक सहयोग हो सकता है।


    यह साल जाते-जाते आपको आर्थिक रूप से शुभ फल देता हुआ दिख रहा है यानी कि साल के अंत में आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत पा सकते हैं। पैतृक पक्ष से भी आपके लिए खुशखबरी आ सकती है। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं जोकि निश्चित रूप से आपके लिए फायदेमंद होगा।

    मेष राशिफल 2022 के अनुसार स्वास्थ्य - Aries Health in 2022

    मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 स्वास्थ्य के लिहाज से काफी मिला-जुला साल रहने वाला है। क्योंकि इस वर्ष आपकी राशि में ग्रहों का प्रभाव, आपको शारीरिक कष्ट पहुंचा सकता है। जिससे छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं और पाचन तंत्र संबंधित कुछ रोग बने रह सकते हैं। इसके साथ-साथ मई के मध्य से अगस्त तक आपको पेट की समस्या परेशान कर सकती है। इस दौरान पेट सम्बन्धी बीमारी को बिलकुल भी नजरअंदाज मत करें। इस अवधि में पेट से संबंधित कोई भी समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें। खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहार लें और फिटनेस के लिए जिम भी ज्वाइन करेंगे तो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके लिए बेहतर रहेगा।


    मेष राशि के जातकों के लिए यह साल पिता के स्वास्थ्य के नजरिये से बेहतर साल साबित हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है। इस दौरान आप खुद को पहले के मुकाबले फिट महसूस करेंगे और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रह सकता है। खास बात यह कि इस साल आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।


    मेष राशिफल 2022 के अनुसार करियर- Aries Career in 2022

    चूंकि साल 2022 अधिकतर लोगों के लिए करियर के दृष्टिकोण से ख़ास नहीं रहा। ऐसे में मेष राशि वाले जातकों के मन में यह चिंता जरूर होगी कि आने वाला साल यानी कि साल 2022 में मेष राशि वाले व्यक्तियों का करियर कैसा रहेगा? ऐसे में हम आपको बता दें कि साल 2022 मेष राशि के जातकों के लिए करियर के दृष्टिकोण से मिला-जुला फल देने वाला साल रहेगा।


    साल की शुरुआत करियर में थोड़े उतार और चढ़ाव से होने की उम्मीद है, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य और शनि की युति होगी। इस पूरे साल शनि देवता ज्यातार समय आपके दशम भाव में विराजमान रहने वाले हैं। आपको बता दें कि दशम भाव को कर्म भाव भी कहा जाता है। यही वजह है कि पूरे साल करियर को लेकर आप परेशानी में रह सकते हैं। शनि की इस स्थिति की वजह से आपके करियर क्षेत्र में पूरे साल ज्यादा मेहनत का कम परिणाम मिलने वाली स्थिति बनी रह सकती है। यह मेहनत मेष राशि के जातकों के लिए मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है। इस दौरान जीवन में आलस्य का बोलबाला भी रहने की संभावना है जिसकी वजह से आपके सहकर्मी और बॉस आपसे नाराज रह सकते हैं। छोटे से छोटे काम में बाधा और विघ्न का चक्कर लगा रह सकता है। ध्यान रखें कि इस साल कोई भी नया काम शुरू करने से पहले काफी सोच विचार लें। नए कार्य को शुरू करने के लिए पहले एक बेहतर रणनीति बनाना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

    हालांकि सितंबर के बाद स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। इस समय के दौरान आप बेहतर परिणाम हासिल करने में सफल रहेंगे। साथ ही अपने काम से आप इस समय समाज में मान-सम्मान भी अर्जित करेंगे। वे जातक जो किसी नौकरी की तलाश में थे, उनके लिए मई से अगस्त के मध्य तक की समयावधि अनुकूल रहने वाली है। वैसे वो व्यापारी जो विदेश में व्यापार करते हैं, उनके लिए भी यह समय उत्तम ही रहेगा।


    मेष राशिफल 2022 के अनुसार शिक्षा- Aries Education in 2022

    हमने देखा कि कोविड महामारी की वजह से साल 2021 में भी शिक्षण संस्थान लगातार बदलाव के दौर से गुजरते रहे। ऐसे में अधिकतर मेष राशि के छात्रों को इसी बात की चिंता होगी कि मेष राशि के लिए साल 2022 में शिक्षा का हाल कैसा रहने वाला है?


    आपको बता दें कि जनवरी महीने के मध्य में मंगल अपना स्थान परिवर्तन धनु राशि में कर रहे हैं, जिसकी वजह से इस साल के शुरुआत में आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अप्रैल के बाद राशि के अनुसार गुरु बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के बारहवें भाव विराजमान होते हुए, आपके बारहवें भाव को सबसे अधिक सकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे और आपके प्रतियोगिता के छठे भाव को दृष्टि करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से आपकी शिक्षा की स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान जो छात्र उच्च शिक्षा को प्राप्त कर रहे हैं या इसकी कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। इस दौरान अगर किसी कॉलेज या शिक्षण संस्थान में दाखिले की कोशिश करेंगे या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर हैं तो, उसमें भी सफलता हाथ लग सकती है।


    वो छात्र जो पढ़ाई के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं और इसको लेकर लगातार प्रयासरत हैं, उन्हें अप्रैल के बाद इस कार्य में सफलता मिल सकती है। क्योंकि इस समय आपके नवम भाव के स्वामी गुरु बृहस्पति, आपके द्वादश भाव में गोचर करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अप्रैल से लेकर सितम्बर के बीच का महीना काफी अच्छे योग बना रहा है। क्योंकि ज्ञान और सौंदर्य के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति आपकी सेवाओं के भाव को दृष्टि करेंगे। इसके अलावा, वर्ष 2022 के सितंबर के महीने के दौरान, सूर्य देव आपकी प्रतियोगिता के भाव में विराजमान होंगे। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि आपको इस दौरान सफलता मिलेगी।


    मेष राशिफल 2022 के अनुसार पारिवारिक जीवन- Aries Family Life in 2022

    साल 2022 मेष राशिफल के अनुसार अगर मेष राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन की बात की जाये तो यह सामान्य रहने वाला है। साल की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रह सकती है, क्योंकि आपके राशि स्वामी मंगल का आपकी अनिश्चितताओं के अष्टम भाव में गोचर होगा, जिससे कुछ गलतफहमी पैदा हो सकती हैं। केतु ग्रह के वृश्चिक राशि में स्थित होने की वजह से निम्न फल प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए साल के शुरुआत में पारिवारिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद मई से लेकर जून तक की अवधि पारिवारिक नजरिये से अनुकूल रहने की संभावना है, क्योंकि गुरु बृहस्पति आपके कुटुंब के चतुर्थ भाव को दृष्टि करेंगे। इस दौरान घर में शांति का माहौल बना रह सकता है। परंतु इसके बाद अगस्त तक मंगल ग्रह की दृष्टि की वजह से, आपका पारिवारिक जीवन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है।

    वहीं दूसरी तरफ नवंबर के मध्य से लेकर दिसंबर के मध्य के बीच आपको पिता की बिगड़ती सेहत को लेकर सावधानी बरतनी पड़ सकती है। क्योंकि सूर्य देव जिन्हे पिता की उपाधि प्राप्त है, उनकी इस दौरान प्रतिकूल स्थिति और साथ ही आपकी राशि के नवम भाव के स्वामी गुरु बृहस्पति पर भी पाप ग्रह शनि देव की दृष्टि होगी। जिससे पिता के स्वभाव में भी इस दौरान आपको बदलाव देखने को मिल सकता है। वे स्वभाव से उग्र नजर आ सकते हैं और आपके प्रति उनका रवैया थोड़ा गुस्सैल होता दिख सकता है। लेकिन इन सब के दौरान आपको आपके कार्यक्षेत्र में घरवालों का पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है। भाई-बहनों से विशेष सहयोग मिल सकता है।


    मेष राशिफल 2022 के अनुसार वैवाहिक जीवन- Aries Married Life in 2022

    मेष राशि वालों के लिए यह साल वैवाहिक जीवन के नजरिये से सामान्य परिणाम देने वाला साल साबित हो सकता है। इस साल दाम्पत्य रिश्तों में जातकों को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। रिश्तों के बीच छोटी-छोटी बातों पर तिल का तार बनता दिखाई दे सकता है यानी कि बेमतलब सी बातों पर भी लंबी बहस हो सकती है। वर्ष के शुरुआती चार महीनों में आपके तनाव में वृद्धि होने की आशंका अधिक रहेगी। क्योंकि आपके सप्तम भाव में छायाग्रह केतु का गोचर होगा, जिसके कारण आपको विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ व्यर्थ की बातों पर तर्क-वितर्क न करने की सलाह दी जाती है।


    मई के महीने में शुक्र ग्रह आपकी ही मेष राशि में स्थान परिवर्तन करेंगे, जिसके बाद रिश्तों में थोड़ा सा सुधार होने की संभावना है। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन के के सुखमय रहने की उम्मीद है। अगस्त का महीना आपके वैवाहिक जीवन के लिए हर लिहाज से अच्छा रह सकता है। एक-दूसरे के प्रति आकर्षण भी बढ़ेगा। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। क्योंकि शनि देव इस दौरान आपके विवाह के भाव को पूर्ण रूप से दृष्टि करेंगे और आपके रिश्ते में कुछ स्थिरता लाने की कोशिश करेंगे। पुरानी यादें ताजा होंगी। सितम्बर के बाद कोशिश करें कि अपने पार्टनर को भरोसे में लेकर आपस के हर विवाद का निपटारा करें। पूरी कोशिश रहे कि छोटी से छोटी बात भी नजरअंदाज न हो वरना यह झगड़े की वजह बन सकती है। क्योंकि आपके विवाह के भाव पर कई ग्रहों का प्रभाव होगा, जो आपके विवाहित जीवन में कुछ समस्या उत्पन्न करेंगे।


    मेष राशिफल 2022 के अनुसार प्रेम जीवन- Aries Love Life in 2022

    मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 लव लाइफ के मामले में काफी ही मिश्रित अनुभव वाला साल साबित हो सकता है। पूरे साल रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साल के शुरूआती समय में आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। इस दौरान प्रेमी जातक गलतफहमियों के शिकार हो सकते हैं जिसकी वजह से प्रेमी जोड़ों के बीच मनमुटाव होने की उम्मीद है। क्योंकि जनवरी के मध्य से लेकर फरवरी के मध्य तक आपकी राशि के पंचम भाव के स्वामी, कर्मफल दाता शनि के साथ युति करेंगे।


    मई से लेकर सितंबर तक का महीना प्रेमी जोड़ों के लिए मुश्किलों से भरा साबित हो सकता है। इस दौरान किसी भी कारणवश प्रेमी जोड़ों को एक दूसरे से दूर जाना पड़ सकता है। वहीं सितम्बर से आगे का समय प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय माना जा सकता है क्योंकि इस दौरान प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। अगला महीना यानी कि अक्टूबर भी प्रेम जीवन के लिहाज से बेहद सुखद रहने की संभावना है। इस दौरान प्रेमी जोड़े एक दूसरे के नजदीक आएंगे और इस दौरान उनके आपसी रिश्ते मजबूत भी होते दिख सकते हैं। जैसे-जैसे यह साल ख़त्म होता जाएगा मेष राशि के जातकों का प्रेम जीवन यानी कि लव लाइफ बेहतर होने की उम्मीद है। साल के अंत में भी कई प्रेमी जोड़े प्रेम विवाह का फैसला ले सकते हैं। इस दौरान उन्हें अपने घरवालों का पूरा सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है जो कि उनके लिए एक अच्छी बात हो सकती है।


    मेष राशिफल 2022 के अनुसार ज्योतिषीय उपाय - Remedies for Aries in 2022

    • मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ व चना खिलाएं।
    • हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को लाल वस्त्र अर्पित करें।
    • हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाएं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad