Header Ads

  • Breaking News

     Ram Navami 2021: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि 

    ram navami 2021 date,ram navami puja date,ram navami,ram navami kab hai,ram navami 2021 shubh muhurat,ram navami 2021,ram navami 2021 start date,2021 ram navami,रामनवमी 2021: पूजा का शुभ मुहूर्त। ram navami 2021 date & time।ram navmi puja 2021 अष्टमी नवमी कब है,ram navami 2021 date and time,ram navami 2021 date time,ram navami 2021 date in india,ram navami in hindi,ram navami puja 2021,ram navami 2021 kab hai,when is ram navami in 2021,ram navami puja vidhi

    हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को प्रति वर्ष राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में ये तिथि खास महत्व रखती है। राम नवमी का उत्सव पूरे देशभर में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर हुआ था। इस दिन भक्त प्रभु श्री राम का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी विशेष पूजा अर्चना करते हैं। जानते हैं इस साल रामनवमी का उत्सव किस दिन मनाया जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही जानें रामनवमी पूजा की सरल विधि।

    नवमी तिथि प्रारंभ- 21 अप्रैल 2021 को रात में 12:43 बजे से
    नवमी समाप्त- 22 अप्रैल 2021 को रात 12:35 बजे तक

    राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार पूजा का मुहूर्त 21 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

    पूजा मुहूर्त की कुल अवधि- 02 घंटे 36 मिनट

    राम नवमी पूजा की सरल विधि

    • राम नवमी तिथि पर सूर्य निकलने से पूर्व उठकर स्नानादि कर लें।
    • इसके बाद ही नवमी पूजन के कार्य का शुभारंभ करें।
    • घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल छिड़क कर शुद्ध कर लें।
    • इसके बाद भगवान के सामने घी का दीपक प्रज्वलित करें और भगवान राम के साथ सभी देवी देवताओं का स्मरण करें।
    • प्रभु श्री राम को फूल चढ़ाएं। उन्हें मिष्ठान और फल का भोग लगाएं।
    • सही विधि से पूजा के पश्चात् प्रभु श्रीराम की आरती अवश्य करें।

    राम नवमी का महत्व

    चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि कई मायनों में ख़ास है। यह दिन श्रीहरि विष्णु के अवतार भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन नवरात्रि का समापन भी होता है। इस दिन को महानवमी भी कहा जाता है। इस दिन सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से प्रभु श्री राम के साथ आदिशक्ति मां दुर्गा की कृपा भी प्राप्त होती है।







    No comments

    Note: Only a member of this blog may post a comment.

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad