Header Ads

  • Breaking News

     मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई

    मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई


    मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई....


    काहे की तूने नाव बनाई काहे की पतवार,

    रामा काहे की लगा दई झंझीर, सागर में नैया डार दई,

    राम नाम की नाव बनाई भक्ति की पतवार,

    यामें ज्ञान की लगा दी जंजीर सागर में नैया डार दई.....


    कौन सखिया बैठन हारी कौन है खेवनहार,

    रामा कौन लगावे बेड़ा पार, सागर में नैया डार दई,

    सीता माता बैठन हारी लक्ष्मण खेवनहार,

    राहें राम लगावे बेड़ा पार सागर में नैया डार दई.....


    तुलसी दास आश रघुवर की चरणों में बलिहार,

    मेरे बालाजी को पूजे संसार सागर में नैया डार दई.....

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad