Header Ads

  • Breaking News

     Shree Khatu Shyam Prarthna Khatu Wale Shyam Bihari

    श्री खाटू श्याम प्रार्थना खाटू वाले श्याम बिहारी कलिकाल में तेरी महिमा है न्यारी

     

    Shree Khatu Shyam Prarthna Khatu Wale Shyam Bihari| श्री खाटू श्याम प्रार्थना


    हृदय कुँज से प्रार्थना

     

    खाटू वाले श्याम बिहारी,

    कलिकाल में तेरी महिमा है न्यारी ।

     


    हारे हुओं का तुम हो सहारा,

    कहलाए जग में प्रभु कष्टहारी ।।

     


    मैं भी शरण में तुम्हारी पड़ा हूँ,

    तारो न तारो-है मर्जी तुम्हारी ।

     


    मेरे हृदय का अरमान है ये,

    निगाहों में बस जाए सूरत तुम्हारी ।।

     


    आठों प्रहर मैं तुम्हे ही निहारुँ,

    बातें करुँ तो करुँ मैं तुम्हारी ।

     


    हमें प्रीत तुमसे हुई श्याम प्यारे,

    तुम्हें प्रीत भायी तो होगी हमारी ।।

     


    माया में लिपटे हुए जीव हम हैं,

    दया की नजर हम पे करना मुरारी ।

     


    जब भी जन्म लूं बनुं दास तेरा,

    सेवा में अपनी लगाना बिहारी ।।

     


    ‘‘नन्दू’’ हृदय कुंज से गूंज गूंजे,

    श्री राधे….श्री राधे….श्री राधेप्यारी

    जय – जय श्री राधे !

     


    ।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।

    ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम यही जीवन प्राण ।।

    ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।


    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad