Header Ads

  • Breaking News

    Lohri 2023 Date: मकर संक्रांति से एक दिन पहले 14 जनवरी 2023 को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा।

    हैप्पी लोहड़ी, happy lohri, lohri celebration, lohri festival, lohri punjabi, lohri 2023


    इस त्योहार में आग जलाकर, उसमें मिठाई और पॉपकॉर्न फेंककर, उसके चारों ओर गाना और नृत्य करके मनाया जाता है। पारंपरिक भोजन जैसे मक्की की रोटी और सरसों का साग और मिठाइयाँ जैसे गजक और तिल के लड्डू बनाने और खाने का भी रिवाज है।

    लोहड़ी पर होती है साल की सबसे लंबी रात, जानें कब मनाया जाएगा पर्व, क्या है शुभ मुहूर्त

    Lohri 2023 Date: उत्तर भारत में मकर संक्रांति और लोहड़ी का खास महत्व है। पंजाब में लोहड़ी का क्रेज लोगों में ज्यादा देखने को मिलता है, लेकिन इसके साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश में भी सिख समुदाय के लोग इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस बार लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। यह पर्व मुख्य तौर पर कृषि व प्रकृति को समर्पित होता है। तो आइये जानते हैं पंडित जी के अनुसार लोहड़ी पर्व का शुभ मुहूर्त और क्या करना चाहिए इस दिन:-

    लोहड़ी का शुभ मुहूर्त

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सूर्य 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा और इससे एक दिन पहले 14 जनवरी 2023 को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। लोहड़ी मनाने का शुभ मुहूर्त रात को 8 बजकर 57 मिनट पर रहेगा।

    कैसे मनाया जाता है लोहड़ी पर्व

    • लोहड़ी पर विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं, जिसमें गजक, रेवड़ी, मुंगफली आदि शामिल होती हैं।
    • लोहड़ी पर पंजाबी लोग लोकगीतों पर नृत्य व भांगड़ा करते हैं और अग्नि की पूजा करते हैं।
    • लोहड़ी पर एक स्थान पर लकड़ियों को अग्नि दी जाती है। इसके बाद सभी लोग अग्नि के चारों तरफ परिक्रमा लगाते हैं और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
    • इसके बाद सभी लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं और गिले शिकवे दूर करते हैं।
    • आखिरी में रेवड़ी, गजक आदि का सेवन किया जाता है।

    लोहड़ी का महत्व

    लोहड़ी पर्व के दिन वर्ष की सबसे लंबी रात होती है। इसके बाद रातें छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं। लोहड़ी कृषि से जुड़ा त्योहार है, ऐसे में किसानों में भी इस पर्व को लेकर खासा उत्साह रहता है। पंजाबी लोग इस दिन नये वस्त्र पहनकर ढोल नगाड़े बजाते हैं और गानों पर लोक नृत्य, भांगड़ा करते हैं। वहीं महिलाएं भी लोहड़ी के पारंपरिक गीत गाकर पर्व का मनाती हैं।



    No comments

    Note: Only a member of this blog may post a comment.

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad