Header Ads

  • Breaking News

     Ganesh Chaturthi 2022 Shubh Muhurat- गणेश चतुर्थी पर बन रहा है शुभ योग, इस मुहूर्त में करें पूजा

    Ganesh Chaturthi 2022 Shubh Muhurat-  गणेश चतुर्थी शुभ योग, इस मुहूर्त में करें पूजा

    भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि (Ganesh Chaturthi 2022 Shubh Muhurat and Yog) का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है| माना जाता है कि गणपति की पूजा (ganesh chaturthi 2022 date) से हर तरह के विघ्न दूर हो जाते हैं|

    इस साल गणेशोत्सव का त्योहार 31 अगस्त, बुधवार (Ganesh chaturthi 2022) से शुरू होने जा रहा है| भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है| ये त्योहार 10 दिनों तक चलता है| जिसकी पूरे देश में खूब धूम रहती है| माना जाता है कि गणपति की पूजा (ganesh chaturthi 2022 date) से हर तरह के विघ्न दूर हो जाते हैं| चतुर्थी तिथि पर गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ 10 दिनों तक गणेशोत्सव का पर्व मनाया जाता है| फिर अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा का विसर्जन करते हुए गणेशोत्सव पर्व संपन्न होता है| 

    भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि पर शुभ मुहूर्त में घर में गणपति की मूर्ति स्थापित (ganesh sthapna pujan vidhi) की जाती है| ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों का मानना है कि घर पर सुख-समृद्धि , शांति और बाधाओं को दूर करने के लिए घर पर गणपति की स्थापना और विधि-विधान के साथ गणपति की पूजा लाभकारी (ganesh sthapana samagri list) होती है| तो, चलिए इस दिन के शुभ मुहूर्त और शुभ योग के बारे में जानते हैं|

    गणेश चतुर्थी 2022 शुभ महूर्त -

    हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को दोपहर के 03 बजकर 34 मिनट पर होगी| फिर ये चतुर्थी तिथि 31 अगस्त को दोपहर  03 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगी| पद्म पुराण के अनुसार, भगवान गणेश जी का जन्म स्वाति नक्षत्र में मध्याह्न काल में हुआ था| इस कारण से इसी समय पर गणेश स्थापना और पूजा (Ganesh chaturthi 2022 shubh muhurat) करना ज्यादा शुभ और लाभकारी होगा|   

    गणेश चतुर्थी 2022 शुभ योग -

    इस वर्ष गणेश उत्सव बड़े ही शुभ योग में मनाया जाएगा| गणेशोत्सव की शुरुआत 31 अगस्त बुधवार के दिन से हो रही है| ज्योतिष शास्त्रों में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है| बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-आराधना करने पर सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं फौरन ही नष्ट हो जाती हैं| इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर रवि योग का संयोग भी बन रहा है| रवि योग में की जाने वाली पूजा सदैव लाभकारी साबित होती है| इस दिन रवि योग 31 अगस्त को सुबह 06 बजकर 06  मिनट से लेकर 01 सितंबर की सुबह 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगी| वहीं अगर ग्रहों के योग की बात करें तो, गणेश चतुर्थी के दिन चार प्रमुख ग्रह स्वराशि में मौजूद रहेंगे| गुरु अपनी स्वराशि मीन में, शनि मकर राशि में, बुध ग्रह स्वयं अपनी कन्या राशि में और सूर्यदेव स्वराशि सिंह में मौजूद होंगे| इस वजह से शुभ संयोग में गणेश स्थापना करने पर जीवन में वैभव, समृद्धि और सुख (Ganesh chaturthi 2022 shubh yog) की प्राप्ति होगी|   

    कोई टिप्पणी नहीं

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad