Header Ads

  • Breaking News

    Chandra Grahan 2020: 30 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण में नहीं होगा सूतक काल|

    इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, और कल कार्तिक पूर्णिमा भी है | 

    30 November 2020 Chandra Grahan| Gurupurab, Prakash Prav, Kartik Purnima
    Chandra Grahan 2020:  30 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र गहण लगने जा रहा है। साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता कि ग्रहण लगने पर चंद्रमा पीड़ित हो जाता है। इस बार चंद्र ग्रहण एक एक उपछाया चंद्र ग्रहण है। इसे पेनमब्रल कहते हैं। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा। इसका कोई धार्मिक शास्त्रीय महत्व नहीं है। इस दौरान मंदिर आदि बंद नहीं किए जाएंगे। पूजा-पाठ को लेकर भी कोई नियम आदि नहीं माना जाएगा।  पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य होता है। जब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है तो ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।

    चंद्रग्रहण की तिथि और समय

    • ग्रहण का प्रारम्भ: 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1:04 बजे।
    • ग्रहण का मध्यकाल: 30 नवंबर 2020 की दोपहर 3:13 बजे।
    • ग्रहण समाप्त :  30 नवंबर 2020 की शाम 5:22 बजे।
    • इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 18 मिनट और 11 सेकंड है।

    3 तरह के होते हैं चंद्र ग्रहण

    बता दें कि चंद्र ग्रहण 3 तरह के होते हैं। पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण और तीसरा उपछाया चंद्र ग्रहण। इस बार उपछाया चंद्र ग्रहण है।

    क्या होता है चंद्रग्रहण?

    सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक प्रकार अद्भुत खगोलीय घटनाक्रम है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आती है और इसकी छाया से जब चंद्रमा पूरी तरह ढक जाता है तो ऐसे में इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण का हर व्यक्ति के जीवन पर कुछ सकारात्मक तो कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि, यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका असर भारत में ज्यादा नहीं पड़ेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad