• मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

    Indira Ekadashi Shyam baba Bhajan in hindi Lyrics

    आये हैं मुरारी खाटू की रेत में 🙏❤️ | Aaye Hai Murari Khatu Ki Rait Mein | Khatu Shyam Bhajan🙏💖 

    आये हैं मुरारी खाटू की रेत में 🙏❤️ | Aaye Hai Murari Khatu Ki Rait Mein | Khatu Shyam Bhajan


    हारे का सहारा बाबा श्याम हमारे 💖🙏

    आये हैं मुरारी खाटू की रेत में… ❤️

    खाटू श्याम जी की भक्ति और प्रेम से भरा यह सुंदर भजन सुनकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें। 🙏🌸 


    आये है मुरारी खाटू की रेत में,
    गुण बड़े भारी खाटू की रेत में।।

    श्याम की महिमा भारी,
    जानती दुनिया सारी,
    कृष्ण से वर पाकर के बना,
    कलयुग अवतारी,
    पूजते नर और नारी,
    श्याम की लीला न्यारी,
    सुदी ग्यारस को देखो,
    भीड़ खाटू में भारी,
    कोई आये फागुन और,
    कोई आये जेठ में,
    गुण बड़े भारी खाटू की रेत में।।

    श्याम की सुनो कहानी,
    श्याम मेरा वरदानी,
    दान में शीश दिया था,
    बन गया शीश का दानी,
    बात ये सबकी सुनता,
    मांग लो झोली भरता,
    दया इन की हो जाये तो,
    वारे न्यारे करता,
    करे नही अंतर निर्धन,
    और सेठ में,
    गुण बड़े भारी खाटू की रेत में।।

    श्याम को आज मनालो,
    है मौका इन्हें पटा लो,
    प्रेम का भूखा बाबा,
    प्रेम से इन्हें रिझा लो,
    प्रेम का है दीवाना,
    जानता सकल जमाना,
    नारियल एक चढादो,
    जो चाहे काम कराना,
    चढ़ा दो सवा रुपया भेट में,
    गुण बड़े भारी खाटू की रेत में।।

    रेत मत इसको जानो,
    कर्म की चाबी मानो,
    अगर ये रास आ गयी,
    तो बेड़ा पार ही जानो,
    ये रज है पावन भाई,
    जगत ने महिमा गायी,
    चमक किस्मत जाती है,
    जिसके माथे पर आयी,
    रही श्याम सुंदर के हरदम हेत में,
    गुण बड़े भारी खाटू की रेत में।।

    आये है मुरारी खाटू की रेत में,
    गुण बड़े भारी खाटू की रेत में।।



    कोई टिप्पणी नहीं

    एक टिप्पणी भेजें