Header Ads

  • Breaking News

    Capricorn Horoscope-Makar Rashifal 2020 |  मकर राशिफल 2020

    Capricorn Horoscope-Makar Rashifal 2020 |  मकर राशिफल 2020

    पारिवारिक जीवन | Family Life 

    • इस वर्ष 2020 में पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी आ सकता है। घर परिवार में प्रसन्नता के साथ साथ निराशा भी मिल सकता है। धन का आना जाना लगा रहेगा यानी आमदनी के साथ साथ खर्च भी उसी तरह होगा। खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है।
    • भाई बहन के साथ आपका सम्बन्ध सामान्य रहेगा। भाइयो तथा मित्रो के कारण धन व्यय की प्रबल संभावना है। शनि के लग्न भाव में गोचर होने से जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है खासकर पैसो को लेकर। आपको अपने ही वाणी और कर्म के कारण हानि उठानी पर सकती है।
    • पिता का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। यदि पिताजी नौकरी कर रहे है तो संभल जाये उनके ऊपर कोई परेशानी आ सकती है उनके साथ धोखा भी हो सकता है।
    • परिवार में कोई मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। संतान पक्ष से कोई नया समाचार प्राप्त हो सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर में सुख सुविधाओं तथा साज-सज्जा के ऊपर आपका खर्च हो सकता है।
    • दाम्पत्य जीवन में जीवन संगिनी के साथ मनमुटाव हो सकता है शनि की दृष्टि सप्तम भाव पर है। छोटी-छोटी बातो पर कृपया अपने रिश्तो में दरार पड़ने से बचे और यह काम आप दोनों को मिलकर करना होगा नहीं तो मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। अपने जीवन साथी की भावना को समझे तथा आदर व प्रेम से बाते करे तो सभी समस्याएं अपने आप समाप्त हो जायेगा।

    धन संपत्ति  | Wealth

    • इस साल आपको अपने खर्च के ऊपर नियंत्रण रखना बहुत ही जरुरी है खर्च सुरसा की मुख की तरह मुह बाए खड़ा है अब आपके ऊपर निर्भर करता है की आप कितना संयम से काम करते है। अकारण ख़र्च बढ़ेगा आपको भी समझ में नहीं आएगा की मेरे साथ यह क्या हो रहा है और मज़बूरी में बैंक में फिक्स किया हुआ पैसा खर्च हो जाएगा।
    • कोई भी निवेश करने से पहले हानि लाभ दोनों का लेख-जोखा लेकर ही निवेश करे। अचानक कोई फैसला न ले इसमें नुकसान हो सकता है। अच्छी तरह से सोच समझकर ही फैसला ले तो अच्छा रहेगा। निवेश में भावनाओं का कोई स्थान न दे तो ठीक रहेगा। मित्र या भाई के सहयोग से किये गए कार्यो में लाभ हो सकता है क्योकि भाई या मित्र भाव का स्वामी आपके भाग्य स्थान तथा कर्म स्थान में है इसकारण उनका सहयोग पूर्णिमा के चाँद जैसा रहेगा।

    नौकरी | Service 

    • साल 2020 में नौकरी करने वाले जातक के लिए अच्छा रहेगा। कार्य के प्रति आपकी रूचि बहुत ही बढ़ जायेगी आप बड़े ही उत्साह के साथ काम करेंगे। आपको अतिरिक्त कार्य करने की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। आप इस कार्य को बेहतर तरीके से करेंगे भी और इसका पारितोषिक भी आपको मिल सकता है।
    • कार्यस्थल के वरिष्ठ अधिकारियो का भरपूर सहयोग मिलेगा और आपका इसका फायदा भी लेना चाहिए। यदि प्रमोशन का दौर चल रहा है तो प्रमोशन मिलने के प्रबल चांस है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में है तो थोड़ी परेशानी के साथ सफलता मिलेगी धैर्य रखे।

    व्यवसाय | Business 

    • मकर राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा। आपको अपने व्यवसाय में आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार को लेकर की गई यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। कृपया एक साथ सारे काम न करे ऐसा करने से आपका नुकसान हो सकता है।
    • शेयर बाजार तथा लॉटरी से लाभ की प्रबल संभावना है खासकर सितंबर माह तक। व्यवसाय में पैसों के लेन-देन में पारदर्शिता बरते किसी को ऊँगली उठाने का मौका न दे तो अच्छा रहेगा। दुसरो के ऊपर विशवास करने से पहले अपने ऊपर विशवास कर ले तो अच्छा रहेगा। कारोबार का लेखा-जोखा एकदम दुरुस्त रखे नहीं तो परेशानी का सामना करना पर सकता है।

    छात्र, शिक्षा और प्रतियोगिता | Education and Competition 

    • विद्यार्थियों के लिए कामयाबी का साल होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का सुनहरा समय है। आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पूर्ण मनोयोग के साथ करे सफलता तो मिलेगी ही।
    • यदि पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो गणपति के द्वादश नाम का प्रतिदिन जप करना शुरू कर दे देखिये कैसे मन लगना शुरू हो जाएगा। कभी कभी धार्मिक पुस्तके पढ़ने से भी आपके कठिन रास्ते सुलभ हो जाएगा क्योकि आपके प्रतियोगी भाव पर गुरु की दृष्टि बनी है। गुरु या अपने सीनियर की अवहेलना आपको नुकसान दे सकता है अतः इनके ऊपर श्रद्धा और विशवास बनाये रखे तथा समय समय पर उनका सहयोग अवश्य ले।

    स्वास्थ्य | Health 

    • लग्न का स्वामी शानि इस वर्ष 2020 में लग्न में होने से स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी तो होगी ही इसमें कोई संदेह नहीं है। आपको अपने सेहत का ठीक तरह से ध्यान रखना ही होगा। घूटनों में दर्द तथा सर्वाईकल के कारण आप खिन्नता महसूस करेंगे आप को लगेगा कि यह परेशानी अब दूर नही होगी परन्तु घबराने की आवश्यकता नहीं हैं सब ठीक हो जाऐगा। आप आयरन की कमी भी महसूस कर सकते हैं।
    • काम का बोझ बढने से आप थका-थका सा महसूस करेंगे । ज्यादा यात्रा भी आपके स्वास्थ्य लिए नुकसानदायक हो सकता है परन्तु थोड़ी बहुत यात्रा आपकी मनोव्यथा दूर करने में सहायक होगा।
    • पेट से सम्बंधित बिमारी परेशान कर सकती हैं अतः इसका इलाज तुरंत कराये देर न करे आज कल के चक्कर में कही देर न हो जाए।

    प्रेम सम्बन्ध | Love Relationship 

    • प्रेम की दृष्टि वर्ष 2020 आपकी इच्छा को पूर्ति करने वाला है। प्रेम भाव पर गुरु की दृष्टि होने से प्रेमी युगल भरपूर आनंद उठाएंगे आप निडर होकर यही कहेंगे हम प्रेमी प्रेम करना जाने।
    • आपके प्यार में और प्रगाढ़ता आएगी आप वासना के विचारो में गोता लगाते रहेंगे और एक न एक दिन कोई गलत कदम उठा सकते है कृपया ऐसा न करे तो अच्छा रहेगा। रिश्तो की पवित्रता बनाये रखे सुखी रहेंगे। यदि गुप्त रूप से मिलने का सिलसिला चल रहा है तो वह अक्टूबर माह में उजागर हो सकता है अर्थात नए प्रेमियों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने आप पर नियंत्रण करना जरुरी है क्योकि यदि शादी शुदा है तो इसका इफ़ेक्ट आपके वैवाहिक जीवन यात्रा पर अवश्य पड़ेगा

    Remedies to do :-
    • आपके राशि का स्वामी ग्रह शनि देव है अतः शनि मंदिर में तेल चढ़ाना आपके लिए बहुत ही शुभ होगा ऐसा करने से रुके हुए सभी कार्य पूरा होने की स्थिति में आ जाएगा।
    • शनिवार के दिन पीपल में जल देना न भूले।
    • शनि न्याय के देवता है अतः गलत काम तथा झूठ, छल-कपट व बेईमानी करने से बचे आपके लिए अच्छा रहेगा।
    • गुस्सा को काबू में रखना श्रेयस्कर होगा।
    • शनि के प्रकोप से बचने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करे तो उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad